बुलन्दशहर

अंगद रावण संवाद से रामलीला में दर्शकों को चेतन कंसल ने किया प्रभावित 

पूर्व सभासद बोबी गूर्जर ने किया शुभारंभ 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )रामलीला में शनिवार की रात अंगद रावण संवाद से दर्शकों को अंगद के रूप में चेतन कंसल ने खासा प्रभावित किया। रावण के रोल में पवन सैनी का जलवा बरकरार रहा।

नागेश्वर मंदिर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला का शनिवार को पूर्व सभासद भाजपा नेता बोबी गूर्जर ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्री राम की आरती उतार कर शुभारंभ किया। आयोजकों ने आगंतुक अतिथियों को राम नामी पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मंडल के कलाकारों ने डायरेक्टर पुनीत सिंघल के दिशा निर्देशन में हनुमान जी की राम दल में लंका दहन कर वापस लौटने और भगवान श्री राम को अशोक वाटिका में माता सीता की दयनीय स्थिति से अवगत करा शीघ्र मुक्ति दिलाने की याचना, विभीषण को लंकेश द्वारा लात मारकर लंका छोड़ने का फरमान सुनाने, विभीषण द्वारा श्री राम की शरण में जाना, रामेश्वर स्थापना, समुंदर पर पुल बांधने और लंका में बानर सेना के साथ श्री राम का प्रवेश की लीला का मनोहारी ढंग से मंचन किया गया।

लंका पहुंचे मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा घमंडी रावण को अंतिम रूप से समझाने हेतु अंगद को दूत बनाकर भेजने और अंगद रावण संवाद से अंगद बने चेतन कंसल ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। जबकि रावण के रोल में पवन सैनी का जलवा देखने काबिल रहा। इसी के साथ लीला को विराम दिया गया।

व्यवस्था में अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल दीपक अग्रवाल दीनू नितिन सिंघल राजेश गर्ग टीनू नवनीत गुप्ता सचिन अग्रवाल संजीव गर्ग मनोज कुमार गुप्ता निखिल सिंघल एडवोकेट संजय वर्मा टीटू सर्राफ नवीन गोयल हरेंद्र लोधी राजेश गोयल ने सहयोग किया मंच संचालन मनोज गुप्ता ने किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!