बुलन्दशहर

दुर्गा अष्टमी पर हुआ कन्या पूजन,बच्चों को भोजन करा दिये गिफ्ट 

सनातनियों ने की मां दुर्गा की उपासना 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में घरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके हवन किया गया। सनातनियों ने मां स्वरुपा कन्या पूजन करके बच्चों को भोजन करा अनेक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।

दुर्गा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। घरों में बच्चों को बुला कर कन्याओं और अन्य बच्चों के चरण धोकर तिलक लगाकर खीर पूरी हलवा आदि का भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई। बच्चों को नकद धन, उपहार आदि देकर विदा किया गया। बच्चों ने जय माता दी के नारे बुलंद करते हुए घरों को उमंग उत्साह और भक्ति से सराबोर कर दिया।

रिपोर्टर राजेन्द्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!