धूमधाम से निकली छठ भवानी मां की शोभायात्रा
महाआरती व सुसज्जित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र ,जगह जगह हुआ स्वागत सत्कार

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे में पहली बार निकली छठ भवानी की शोभायात्रा शान ओ शौकत और धूमधाम से निकाली गई। श्रृद्धालुओं ने मां काली के स्वरूप की पुष्प वर्षा कर जगह जगह आथित्य दे आदर-सत्कार करते हुए आरती उतार कर मां का खप्पर भरा। आकर्षक सुसज्जित झांकियां और महा आरती शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षण केंद्र रहे।

छठ भवानी सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई श्री छठ भवानी की शोभायात्रा का शुभारंभ चामुंडा मंदिर पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी ने पूजा अर्चना कर मां की आरती उतार कर दिया। शोभा यात्रा में मां दुर्गा और गणेश भगवान की भव्य झांकियां जन जन के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। मां चंडी का स्वरूप शुभ अग्रवाल ने धारण किया। मां चंडी के स्वास्थ्य ने नृत्य करते हुए अनेक हैरतअंगेज करतब दिखाए और श्रृद्धालुओं को दांतों तले उंगली दबाने को विवश कर दिखाया।
कस्बा वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और जगह जगह आथित्य देकर मां चंडी की आरती उतार उनका खप्पर भरा। मां चंडी ने अपने भक्तों को प्रसाद से नवाजा।
मेंन सदर बाजार स्थित बड़े कुएं पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में नर नारियों ने आरती उतार कर महामाया का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा प्राचीन नागेश्वर मंदिर पहुंचकर आरती एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
व्यवस्था में दीपक अग्रवाल दीनू,गर्व अग्रवाल,शिवम् गर्ग, मनोज गर्ग, गौरव सिंघल,जय प्रकाश गुप्ता, नितिन सिंघल, आदेश गर्ग, रोहित अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, जतिन गर्ग,प्रिंस सोनी,कुंज सोनी अमन गर्ग, मयंक अग्रवाल,कविश अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
थाना प्रभारी सुखवीर सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा उप निरीक्षक दानिश रज़ा आदि मय भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






