
औरंगाबाद( बुलंदशहर)मिशन शक्ति फेज छः के अंतर्गत शनिवार को अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण,महिला सुरक्षा एवं आत्म निर्भर महिला शक्ति हेतु छात्राओं को प्रेरणा देते हुए जागरूक किया।
थाना औरंगाबाद के उपनिरीक्षक दानिश रज़ा, महिला पुलिसकर्मी आकांक्षा, आरती, करिश्मा,पूनम , सिम्मी कुंती ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों,साइबर अपराधों और फ्राड से बचाव और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। विभिन्न हैल्पलाइनों, महिला थाना, महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं और विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने की । कार्यक्रम समन्वयक डॉ अंजना खोलिया एवं डा साफिया जैनब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाना था।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






