बागपत

कुंडली धाम में हुआ कॉफी टेबल बुक विकसित भारत 2047 का विमोचन

सोनीपत(हरियाणा) कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक विकसित भारत 2047 का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक अतुल सिंघल, श्री अग्रसेन धाम के प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, मिनटेज स्टील के निदेशक एवं उद्योगपति राजीव बंसल, टीकाराम मित्तल, पवन अग्रवाल, विकास मंगला, राज कुमार जिंदल, अनिल गोयल, रश्मि सिंघल, दीपक मंगला एवं दीपक मित्तल, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतुल सिंघल ने बताया कि पुस्तक की सामग्री नमो इंपैक्ट टीवी पर किए गए विभिन्न साक्षात्कारों के विश्लेषण पर आधारित है। पुस्तक का प्रकाशन हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में किया गया है। इसकी प्रस्तावना राजदूत अशोक सज्जनहार ने लिखी है। पुस्तक में न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, तरुण कपूर, प्रो जगदीश मुखी, विनीत कुमार गुप्ता लोहिया, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सहित 70 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों के विचार शामिल हैं। गौरतलब है कि अतुल सिंघल इससे पहले नमो इंपैक्ट राष्ट्र प्रथम और वसुधैव कुटुंबकम जैसी चर्चित पुस्तकें भी प्रकाशित कर चुके हैं। विकसित भारत 2047 भारत के विकास और वैश्विक पहचान को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास है।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!