मिर्ज़ापुर गांव की बेटी ने किया दनकौर क्षेत्र का नाम रोशन

दनकौर:डॉली भाटी पुत्री अजय ठाकुर जी की बेटी ने सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल में 96% लाकर अपना और आपने परिवार का नाम रोशन किया । ये मूलतः मिर्जापुर के निवासी है, वर्तमान मे दनकौर मे रह रहे है । डॉली ने इस सबका श्रेय अपने माता पिता को दिया, उनके पिताजी का कहना है की बच्ची काफ़ी मन लगाकर के पढ़ती थी जिसके फलस्वरूप ये परिणाम रहा है । डॉली का मानना है कि एकाग्रता ही सफलता की एकमात्र कुंजी है,
बिटिया के मार्क्स हिन्दी 94,गणित 95 विज्ञान 93 एसएसटी 100 आईटी 97 और इंग्लिश मे 84 अंक प्राप्त किए है ।
इस मौके पर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, जेपी नागर , सोनू योगी, जीतन नागर, केशव (माधव कोचिंग सेंटर),फूलसिंह , कुणाल , दीपांशु भाटी आदि बंधुओं ने मिलकर के बेटी को सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया,






