शिक्षण संस्थान

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ आयोजित

बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वाधान में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अंजू सिंह रहीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अंजू सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित बी.एड. के छात्राध्यापकों ने भी नारी शक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को महिला सम्मान और समानता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। महिला हेल्पलाइन के फोन नंबरों 181,1090,1098,1930 के बारे में विस्तृत जानकारी सभी को दी।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने इसे प्रेरणादायक एवं सार्थक बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, ओंकार सिंह, भास्कर सैनी, धर्मवीर सिंह, रामवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, अनुराग सिंह यादव, सौरभ शर्मा, गौरव सिंह, हरिओम शर्मा, अरुण नागर, यशवीर नागर, रूबी चौधरी, सुनीता शर्मा, भावना शर्मा, ज्योति शर्मा एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!