शिक्षण संस्थान

एन सी सी केडेट्स ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली 

आम जनमानस को बताये सुरक्षित यातायात हेतु नियम,अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी की एन सी सी इकाई 2/36 द्वारा गुरुवार को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी एन सी सी अधिकारी डॉ रामजी द्विवेदी ने दिखाई। रैली रवाना होने से पूर्व कैंडिडेट को संबोधित करते हुए डॉ द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश में सड़क हादसों में प्रत्येक वर्ष लाखों लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। जरा सी असावधानी से प्राणों पर संकट आ सकता है अतः सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। उन्होने केडेट्स को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

महाविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली महाविद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। रैली में शामिल केडेट्स राहगीरों,वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराते और उनका अनिवार्य रूप से पालन करने का आग्रह करते चल रहे थे। केडेट्स ने स्वयं के और दूसरों के जीवन बचाओ का संदेश दिया उन्होने लोगों से हेलमेट पहनने सीट वैल्ट अनिवार्य रूप से लगाने निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशा करके वाहन ना चलाने का अनुरोध किया। सावधानी हटी दुर्घटना घटी का संदेश देते हुए सभी से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने और खुद का व दूसरों का जीवन बचाने की अपील की।

वंशिका शर्मा दीपिका वर्मा शिवम कुमार प्रिंस कुमार संजना दीपक कुमार निखिल हर्ष शर्मा पिंटू कुमार लवी,सानिया, अंजलि आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!