नेशन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत् प्रतिशत
हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में लव शर्मा ,इशिका अग्रवाल ,व समक्ष सिंह रहे टापर

औरंगाबाद( बुलंदशहर)कस्बे के नामचीन नेशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। लव शर्मा, इशिका अग्रवाल और समक्ष सिंह तीनों ही ने बानवें प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाप किया।
सीबीएसई मान्यता प्राप्त ख्यातिलब्ध नेशन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट इस बार भी गत वर्षों की भांति शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष घोषित वार्षिक परीक्षा परिणामों के अनुसार लव शर्मा, इशिका अग्रवाल तथा समक्ष सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। सोनाली नब्बे प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही तथा तनिष्क शर्मा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट तथा प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । साथ ही विद्यालय का रिजल्ट शत् प्रतिशत बने रहने का श्रेय विद्यालय के कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ अभिभावकों के विश्वास और सहयोग को दिया। उन्होने कहा कि हम क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके मानसिक व शारीरिक समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रगति का यह क्रम आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






