दनकौर

शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की याद में लाइब्रेरी बनाने की मांग

दनकौर :क्षेत्र के जुनेदपुर गांव निवासी शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की स्मृति में लाइब्रेरी बनाने के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे को सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि 1857 ई की क्रांति के अगुवा रहे महान क्रांतिकारी शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की वीर गाथा से आज का युवा अपरिचित है। शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर को अंग्रेजी हुकूमत ने बुलंदशहर के काले आम पर फांसी दी थी। दरियाव सिंह नागर की देश के लिए सच्ची शहादत के लिए उनके नाम से ऐसी आधुनिक पुस्तकालय बनाई जाए जिससे युवा पीढ़ी उनका योगदान सैकड़ों वर्षों तक याद रखे और अपना जीवन सही दिशा में ले जा सके। प्रवीण भारतीय ने कहा कि शिक्षा हमारे उन्नत समाज की पहली प्राथमिकता है जिसके लिए पुस्तकालय का निर्माण जरूरी है। इसी लिए शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे को सौंपकर जल्द से जल्द पुस्तकालय बनाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!