चामुंडा मंदिर में हुआ अन्न कूट भंडारा,संकीर्तन कर भक्तों ने किया गिर्राज महाराज का गुणगान

औरंगाबाद (बुलंदशहर)चामुंडा मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
चामुंडा सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में संकीर्तन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैंकड़ों नर नारियों ने भक्ति गीतों का गायन किया। भाव विभोर होकर श्रृद्धालुओं ने देर शाम तक भक्ति रस में डूबकर पुन्य लाभ अर्जित किया।

अन्नकूट प्रसादी वितरण में हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्ति बद्व बैठकर पूड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी,अध्यक्ष जसवंत सैनी कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सैनी अजय अरुण विवेक मूला सुरेश वकील रजनी कमांडो योगेश आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।





