संपूर्ण क्रांति पर चर्चा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले बनी रणनीति

ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कासना दफ्तर पर कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जेपी आंदोलन एवं अन्ना आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉक्टर राकेश रफीक उपस्थित हुए। बैठक में जेपी आंदोलन के महत्वपूर्ण मुद्दा संपूर्ण क्रांति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक डॉक्टर शीतला प्रसाद जी (पूर्व महानिदेशक भारत सरकार) ने एवं संचालन संगठन के महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी की बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉक्टर राकेश रफीक ने कहां की देश की आजादी से लेकर आज तक देश में कई महत्वपूर्ण आंदोलन हुए हैं जिनमें जेपी आंदोलन व अन्ना आंदोलन भी प्रमुख रहे हैं इन आंदोलन के माध्यम से देश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार शोषण अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। वहीं जेपी आंदोलन में भी संपूर्ण क्रांति के नारे के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाया गया। लेकिन आज भी संपूर्ण क्रांति के विचार अधूरा हैं।
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि 78 वर्ष की आजादी के बाद भी देश में लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश और देश की सरकार सिर्फ और सिर्फ कागजों एवं नारों में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दे रही है। जबकि धरातल पर भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की तमाम तहसीलों एवं जिला मुख्यालय में दलित शोषित वंचितों एवं किसान अपने अधिकारों को लेने के लिए इधर से उधर भटकते रहते हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा जल्द ही उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश में संपूर्ण क्रांति को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन एक राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन करेगा।
इस दौरान आलोक नागर कृष्णपाल यादव मा. दिनेश नागर शिवकुमार कसाना चौधरी प्रेम राज भाटी राकेश पंवार तरूण राठी प्रेम प्रधान कुलबीर भाटी गौरव भाटी पवन यादव जयचंद चौहान इमरान खान कुलदीप सिंह राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहें।