ग्रेटर नोएडा

राजघाट में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की 11वीं के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा:आज जी. डी. गोयंका विद्यालय, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा की कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ नई दिल्ली स्थित राजघाट एवं राष्ट्रीय स्मृति परिसर का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी की समाधि पर पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन में सत्य, अहिंसा और नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गांधीजी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका  तथा हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके विचारों की प्रासगिंकता के बारे में महत्वपर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने नोट्स लिए और कई प्रश्न पूछें जिनका उत्तर शिक्षकों ने विस्तार से दिया,इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्मृति परिसर में स्थित भारत के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओंकी समाधियों का अवलोकन किया, जिनमें पडिंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादरु शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, जगजीवन राम, कर्पूरी ठाकुर, चद्रंशखेर, गुलज़ारीलाल नंदा , ज्ञानी जैल सिंह  तथा चौधरी देवीलाल के स्मारक शामिल हैं।

विद्यार्थियों ने इन सभी महान नेताओं के जीवन, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में शिक्षकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने अनुशासन गरिमा,  और सम्मान बनाए रखा। यह शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक  रही तथा उन्हें भारत के इति हास, राष्ट्रनायकों के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जड़ने का अवसर प्रदान हुआ।

यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इससे उन्हें भारत के इतिहास, गांधीवादी विचारधारा और राष्ट्रीय  मूल्यों  के प्रति सम्मान विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!