कार्यवाही के बाद भी ग्रेनो शहर में नकली,घी,पनीर,दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री बिक रही है धड़ल्ले से – चौ.प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई आबादी घटते हुए संसाधन लोगों के लिए परेशानी बनतें जा रहें है शहर में खाद्य सामग्री की बात करें तो बड़े स्तर पर मिलावटी या नकली बिक रही है। जिसकी शिकायत लगातार करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता खाद्य विभाग एवं जिलाधिकारी से कर कार्यवाही की मांग कर रहें है। खाद्य विभाग ने इस संदर्भ में अप्रैल से और सितंबर महीने के बीच में 485 नमूने भरकर कार्यवाही की है।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया की नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहर के कस्बों गांवों एवं सेक्टर में मिलावटी नकली खाद्य सामग्री दबाकर बेची जा रही है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया और कार्रवाई की ओर बढ़ा। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक 485 नमूने लिए गए जिनमें से 93 नमूने पनीर के संग्रहित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में 27 खाद्य व्यापारियों एवं अप्रैल से सितंबर के बीच 178 खाद्य व्यापारियों के विरुद्ध वाद सक्षम न्यायालय में दर्ज़ कराए गए हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सितंबर महीने में 10 वाद निर्णीत कराए गए। जिनमें 1970000 का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया। वही अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक कुल 101 वादों का निस्तारण करतें हुए 27865000 का अर्थ दंड माननीय न्यायालय द्वारा अधिरोपित किया गया है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि इसके बावजूद भी शहर में नकली दूध पनीर घी एवं अन्य खाद्य सामग्री दबाकर बिक रही है उन्होंने कहा कि अब दिवाली जैसे महापर्व के अवसर पर भी शहर में खुलेआम मिलावटी एवं नकली खाद्य सामग्री बेचने की संभावना है। इस पर खाद विभाग को और भी कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।