जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया आयोजित

ग्रेटर नोएडा:आज जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को भारतीय रेल के इतिहास एवं विभिन्न प्रकार की रेलगाड़ियों से परिचित कराना था।

भ्रमण के दौरान बदिनांकच्चों ने पुराने भाप इंजन, ऐतिहासिक रेल डिब्बे, आधुनिक रेल मॉडल तथा संग्रहालय में प्रदर्शित अन्य आकर्षक वस्तुओं को बड़े उत्साह और जिज्ञासा के साथ देखा। बच्चों ने जॉय ट्रेन की सवारी का भरपूर आनंद लिया, जो उनके लिए इस भ्रमण का सबसे आकर्षक अनुभव रहा।
पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह, अनुशासन और प्रसन्नता देखने को मिली। उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में संग्रहालय का भ्रमण किया और भारतीय रेल से जुड़ी अनेक रोचक जानकारियाँ प्राप्त कीं। यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा।






