बुलन्दशहर

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महोत्सव का हुआ शुभारंभ 

कथा व्यास सोनेंद्र शास्त्री करेंगे 3 नवंबर से नौ नवंबर तक भागवत 

औरंगाबाद( बुलंदशहर)पीत वस्त्र धारी सैकड़ों महिलाओं ने मंगल कलशयात्रा निकाली। इसी के साथ कस्बे में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। समापन नौ नवंबर को किया जाएगा।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित भागवत कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार को मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया । कलश यात्रा का शुभारंभ मौहल्ला अजीजाबाद स्थित चामुंडा देवी मंदिर परिसर से आयोजक यजमान कृष्ण भारद्वाज ने सपत्नीक पूजा अर्चना करते हुए किया। कलश यात्रा में शामिल पीत वस्त्र धारी सैकड़ों महिलायें अपने सिरों पर मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। महिलाओं ने मंगल गीत गायन कर कस्बे को भागवत मय बना दिया।श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास सोनेंद्र कृष्ण शास्त्री रथ पर सवार होकर चल रहे थे। चामुंडा मंदिर से रवाना होकर मेन सदर बाजार स्याना सिकंदरा मौहल्ला गुलावठी भावसी रोड चौराहा होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई।

आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा सोमवार 3 नवंबर से शुरू होकर नौ नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक हुआ करेगी। आठ नवंबर की सायं सात बजे से ब्रज की होली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

पंडित कृष्ण भारद्वाज डॉ प्रिस शर्मा राहुल सैनी पीतम सिंह, मनीष सिंघल गोलू पंडित चेतन कंसल विजय कंसल दीपक यादव कृष्ण सैनी एन पी एस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ऋषिपाल भड़ाना सौरभ सिंघल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!