ग्रेटर नोएडा

जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा होली के रंग बच्चों के संग

ग्रेटर नोएडा:त्यौहार ही हमारे अंदर हर्षोल्लास का संचार करते हैं | जिसके द्वारा हमारी पुरातन संस्कृति एवं सभ्यता जीवित हो उठती है | मानव मन में नए-नए विचारों का आगमन होता है | लोगों में आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रादुर्भाव होता है | इसी का परिचायक रंगो का त्यौहार होली जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया |

होली के पावन पर्व के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया | जिसमें छात्रों ने परंपरागत रंगबिरंगी वेशभूषा में होली के नृत्य, गीत, नाटक आदि प्रस्तुत किए | सम्पूर्ण वातावरण उमंग और उल्लास से सराबोर हो गया था | तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो गया |

होली के पर्व के साथ त्यौहार के अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्यों को बताया गया | अंत में विद्यालय की प्रधानचार्य महोदया डॉ रेणू सहगल ने सबको होली की शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि यह होली हमारे जीवन में बुराइयों को समाप्त कर अच्छाइयों का समावेश करती है तथा परस्पर प्रेम ,बन्धुत्त्व ,भाईचारे को जागृत करती है | हमें अपने समस्त वैमनस्य व शत्रुता को त्याग कर एक दूसरे के साथ मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करने हेतु प्रेरणा देती है |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!