दनकौर

स्नातक खण्ड एमएलसी चुनाव: श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज दनकौर में भाजपा प्रत्याशी श्री चन्द शर्मा के समर्थन में हुआ शिक्षक सम्मेलन

जेवर विधायक ठा0 श्री धीरेन्द्र सिंह ने मांगा आशीर्वाद

दनकौर :मेरठ-सहारनपुर खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्री चन्द शर्मा जी के समर्थन में आज श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) महाविद्यालय, दनकौर में एक विशाल शिक्षक संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जेवर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठा0 श्री धीरेन्द्र सिंह जी रहे। उन्होंने श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज एवं आस-पास के दर्जनों महाविद्यालयों और इंटर कॉलेजों से आए हुए प्रधानाचार्यों, प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं एवं शिक्षाविदों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह जी ने कहा, श्री चन्द शर्मा जी कोई नए प्रत्याशी नहीं हैं। वे पिछले कई वर्षों से शिक्षक समाज, स्नातक मतदाताओं और युवाओं की आवाज को लगातार उठाते रहे हैं। वे खुद शिक्षित, संघर्षशील और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। विधान परिषद में एक ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, समान कार्य समान वेतन और विश्वविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को बेबाकी से उठा सके। साथ ही विधायक जी ने आगे कहा कि प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, लेकिन इन योजनाओं को धरातल पर और अधिक मजबूती से लागू करने के लिए विधान परिषद में भाजपा के प्रतिनिधि का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी उपस्थित स्नातक शिक्षकों से अपील की कि वे 23 नवम्बर को होने वाले चुनाव में अपना प्रथम वरीयता वोट श्री चन्द शर्मा को देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं को विधायक जी के समक्ष रखा, जिस पर विधायक जी ने उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री अमित नागर जी ने किया।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स ने सभी अतिथियों, विशेषकर विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह जी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि समस्त शिक्षक समाज श्री चन्द शर्मा जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इस गौरवशाली अवसर पर प्रमुख रूप से महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष  राकेश कुमार गर्ग, उपसचिव  संजीव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष  मनीष कुमार अग्रवाल, सदस्य  सुशील कुमार मांगलिक, संदीप जैन,  मनीष सिंघल, संरक्षक सदस्य  सचिन वर्मा, बी0पी0बी0डी0 के प्रबन्धक संदीप गर्ग एवं बिहारी लाल इण्टर कॉलिज के अध्यक्ष कमल गोयल, एस0डी0आर0बी0 कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती गार्गी घोष, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलिज के प्रधानाचार्य  जय प्रकाश, तथा महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ0 रश्मि गुप्ता, प्राध्यापक/प्राध्यापिका  अमित नागर, डॉ0 कोकिल, डॉ0 संगीता रावल, डॉ0 निशा शर्मा,  इन्द्रजीत सिंह, डॉ0 राजीव उर्फ पिन्टू, डॉ0 नाज परवीन, डॉ0 अजमत आरा, डॉ0 प्रशान्त कन्नौजिया, डॉ0 प्रीती रानी सेन, डॉ0 रेशा, डॉ0 रश्मि जहाँ,  अखिल कुमार, श्रीमती शशी नागर, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती हनी शर्मा, श्रीमती सोनाली बाल्यान, कु0 रूचि शर्मा,  महींपाल सिंह, डॉ0 मौ0 आबिद,  जयवीर सिंह,  अजय कुमार,  करन नागर,  पुनीत कुमार गुप्ता,  रामकिशन सिंह,  विनीत कुमार,  अंकित नागर एवं सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!