दनकौर
उच्च प्राथमिक विद्यालय लुक्सर कि बालिकाओं को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, शाखा कासना का कराया भ्रमण

दनकौर:आज उच्च प्राथमिक विद्यालय लुक्सर ब्लॉक दनकौर में मिशन शक्ति विशेष अभियान (छठवां चरण) में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को निकट के बैंक – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, शाखा कासना का भ्रमण कराया गया।
शाखा प्रबंधक श्रीमती ऋचा जोशी के सहयोग से बालिकाओं को बचत खाता खोलने, जमा-निकासी, एटीएम के प्रयोग तथा वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी गयी।
बालिकाओं को सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति आदि के बारे में जानकारी दी गई।
उसके बाद विद्यालय में वित्तीय साक्षरता पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई।
विजिट के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश राठी, मिशन शक्ति की नोडल शिक्षिका मीनू चौधरी, आशुतोष एवं शोएब भी मौजूद रहें।






