ग्रेटर नोएडा

ब्राह्मण सभा (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा पत्रिका विमोचन भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न 

इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ब्राह्मण बंधुओं को वरिष्ठ नागरिक सम्मान, प्रतिभा सम्मान एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान से  किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा:ब्राह्मण सभा (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा पत्रिका विमोचन भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न हुआ,इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ब्राह्मण बंधुओं को वरिष्ठ नागरिक सम्मान, प्रतिभा सम्मान एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान से सम्मानित किया गया।

ग्रेटर नोएडा/ ब्राह्मण सभा (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा पत्रिका विमोचन भव्य स्थापना दिवस समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतम बुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे।

ब्राह्मण सभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दसवां स्थापना दिवस समारोह एवं “ब्राह्मण चेतना” पत्रिका का भव्य विमोचन ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज में एकता, साहित्य, संस्कृति बौद्धिक चेतना एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतम बुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, कवि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़; सुनील भडाला, भाजपा नेता; चंद शर्मा, विधायक, विधान परिषद उत्तर प्रदेश; अनिल पाराशर, विधायक अलीगढ़; शैलेन्द्र शर्मा, नोएडा; गीता पंडित, चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद दादरी; प्रदीप दीक्षित, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद; कप्तान परमजीत शर्मा, अर्जुन पुरस्कार विजेता (पंजाब)सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ब्राह्मण बंधुओं को वरिष्ठ नागरिक सम्मान, प्रतिभा सम्मान एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आकर्षक बनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!