ग्रेटर नोएडा

वीर विराट एसोसिएशन के स्थायी पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन, नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा: वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक एवं पुरुष शर्मा के नेतृत्व में संगठन का स्थायी पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ दिलाई गई तथा सभी ने संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं जनसेवा के लिए समर्पित रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक ने अपने संबोधन में कहा कि वीर विराट एसोसिएशन समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनहित के कार्यों के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुष शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

पदग्रहण करने वाले प्रमुख पदाधिकारी पुरुष शर्मा,सनी राघव,ऑगस्ट्य जैन,शगुन प्रताप सिंह,राहुल सिंह,निराला सिंह,राहुल त्यागी रहे,

कार्यक्रम में मोनू कुमार (डायरेक्टर असिस्टेंट), सुमित कुमार एवं अन्य सम्मानित साथियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा वीर विराट एसोसिएशन को जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!