भाजपा प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा का शिवाली में हुआ जोरदार स्वागत
ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान की अगुवाई में मंडल कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ की अगवानी

औरंगाबाद (बुलंदशहर )भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा के प्रथम बार शिवाली मंडल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखावटी ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान एडवोकेट की अगुवाई में ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।
शनिवार को शिवाली पहुंचे अंकुर शर्मा को कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत सत्कार किया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि श्री शर्मा के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और नेतृत्व में भाजपा प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं देते हुए श्यामा श्याम मुखर्जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, शिवाली मंडल अध्यक्ष मोहित कपासिया सोनिका शर्मा प्रमोद शर्मा राजकुमार चौधरी पप्पू प्रधान कुशलपाल प्रधान सतवीर प्रधान सहित तमाम मंडल कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






