बुलन्दशहर

बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग ,पुलिस मौके पर पहुंचीं तो दबंगों ने चला दी पुलिस पर भी गोली

पंद्रह नामजदों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज एक हिरासत में बाकी फरार

औरंगाबाद (बुलंदशहर )कस्बे में एक स्थान पर हो रही बर्थडे पार्टी में शामिल कुछ युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उत्पाती युवकों को दबोचने का प्रयास किया तो उन्होने पुलिस पर भी गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी कर दस युवकों को हिरासत में लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने पंद्रह नामजदों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एक युवक से अवैध असलहा बरामद कर जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अभी खुर्जा में बर्थडे पार्टी में गोलीबारी का मामला जनपद वासियों के ज़ेहन से उतरा भी नहीं था कि औरंगाबाद में भी एक बर्थडे पार्टी में शामिल युवकों ने हर्ष फायरिंग के कारनामे को अंजाम दे डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के पवसरा रोड़ पर मिल रोड स्थित ओयो होटल के सामने नयी प्लाटिंग में कुछ युवकों ने बर्थडे पार्टी सैलीब्रेशन किया। बर्थडे पार्टी में पंद्रह बीस युवक शामिल थे। तभी वहां फायरिंग शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना मिलने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार मय पुलिस पार्टी तत्काल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस को देखकर कुछ युवकों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाते हुए भागने का प्रयास किया। घेर‌घोट कर पुलिस ने मौके से दस युवकों को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार द्वारा दर्ज़ कराये गये मामले में दुष्यंत शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा निवासी जहांगीराबाद रोड कस्बा औरंगाबाद, हिमांशु शर्मा पूर्व यतेंद्र शर्मा निवासी ग्राम तौमडी,हर्ष पुत्र संजय वर्मा निवासी मेन बाजार कस्बा औरंगाबाद, नितिन पुत्र हरवीर सिंह निवासी गांव गंगहारी,मौंटी पुत्र ब्रह्मजीत सिंह निवासी गांव खाद मोहननगर, कृष्ण पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी गांव खाद मोहननगर, अंकुश पुत्र टीटू सिंह निवासी टीचर्स कालोनी औरंगाबाद, प्रयाग चौधरी पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी ग्राम बौदरा, विक्रांत पुत्र बसंत सिंह निवासी गांव गंगहारी विनोद पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा गांव लखावटी, अतुल पुत्र विनोद मूढ़ी बकापुर, रितिक निवासी ग्राम सेगा जगतपुर, सतेंद्र उर्फ भोला पुत्र प्रेमपाल निवासी मूढ़ी बकापुर , पुलकित निवासी ग्राम खिदरपुर, और अभी पुत्र मंजीत निवासी ग्राम गंगहारी के खिलाफ धारा 191(2),191(3), 190, 109,3,25 , के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। बर्थडे बाय नितिन कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी गांव गंगहारी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए। मौके से पुलिस ने दो गाड़ियां, एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में लेकर सीज किए हैं। थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान ने बताया कि एक अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र हरवीर सिंह निवासी गांव गंगहारी को जेल भेजा गया है शेष अभियुक्तों की तलाश सरगर्मी से जारी है। विदित हो कि वर्तमान थाना प्रभारी मौहम्मद असलम खान खुर्जा बर्थ-डे पार्टी के एक अभियुक्त जीतू सैनी के एनकाउंटर के दौरान अभियुक्त द्वारा चलाई गई गोलीबारी में बुरी तरह ज़ख़्मी हुए थे और उसके बाद उन्हें औरंगाबाद थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!