Blogगाजियाबाद

नवागत थाना प्रभारी सिहानी गेट राजकुमार गिरी का किया हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 

गाजियाबाद:आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी के नेतृत्व में नवागत थाना प्रभारी (SHO) सिहानी गेट श्री राजकुमार गिरी जी से शिष्टाचार भेंट करने पहुँचा।

प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्री दीपक गर्ग जी, जिला चेयरमैन श्री संजय गुप्ता जी, सब्जी मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार ‘राजू’ जी, श्री महेंद्र जी, श्री अनिल गर्ग जी, श्री अरुण मित्तल जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर राहुल कंसल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!