ग्रेटर नोएडा

भाकियू भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक अमरोहा में हुई आयोजित

ग्रेटर नोएडा:भारतीय किसान यूनियन भारत राष्ट्रीय सेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर जी की अध्यक्षता में जनपद अमरोहा में आयोजित की गई। इस विशेष बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह अधाना, जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर निजाम प्रधान हसनपुर चौधरी कामेंद्र एवं श्याम हरसाना विशम्बर प्रधान सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यीय गतिविधियों, चुनौतियों और आने वाले समय की रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श करना था।

बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर ने गंभीर विषय उठाते हुए बताया कि देवेन्द्र सैनी नामक व्यक्ति द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र सैनी ने भ्रामक जानकारी देते हुए अमर उजाला अखबार में गलत एवं तथ्यहीन समाचार प्रकाशित करवाया, जिससे संगठन की छवि प्रभावित करने की कोशिश की गई।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय किसान यूनियन भारत राष्ट्रीय सेवक संघ एक अनुशासित, पारदर्शी और लोकतांत्रिक ढंग से कार्य करने वाला संगठन है, जहां सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और परिश्रम के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में लगे हैं। किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या भ्रामक खबरों से संगठन की एकजुटता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर जी ने

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने देवेन्द्र सैनी के इस कृत्य की कड़ी निंदा की और इसे संगठन के खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि संघ लगातार किसानों के हितों, अधिकारों और समस्याओं को लेकर सक्रिय है तथा विभिन्न स्तरों पर सकारात्मक कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर ने कहा कि संघ ऐसे किसी भी दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेगा और यदि आवश्यक हुआ तो कानूनी कार्रवाई भारत राष्ट्रीय सेवक संघ करेगा प्रोफेसर विनोद नागर जी ने सभी सदस्यों से संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए एकजुट बनाए रखने और गांव-गांव तक संगठन की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का आवाहन किया बैठक का समापन संगठन की एकता मजबूती और किसान हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ समापन हुआ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!