करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला संरक्षक बनें मुकेश कसाना

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कसाना स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन के दफ्तर पर संगठन के (जिलाध्यक्ष युवा) गौरव भाटी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। जिसमें बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने एवं जन जागरूक अभियान चलाने हेतु चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्रेटर नोएडा निवासी मुकेश कसाना जी को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के तमाम विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तीनों प्राधिकरणों में किसान अपनी समस्याओं के समाधान हेतु लंबे समय से चक्कर लगा रहे हैं तहसील परिसर में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि तीनों प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं लोग इस भ्रष्टाचार से त्राहि त्राहिमाम हो रहे हैं। इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए करप्शन फ्री इंडिया संगठन जिले में संगठन में मजबूत करते हुए गौतम बुद्ध नगर की जिला कार्यकारिणी में मुकेश कसाना जी को जिला संरक्षक एवं ठाकुर बृजपाल भाटी,दुलीचंद नागर को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
वही नवनिर्वाचित जिला संरक्षक मुकेश कसाना ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी है उसे पूर्णता ईमानदारी निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा और समाज एवं राष्ट्र के कल्याण हेतु कार्य करूंगा।
इस दौरान- शिवकुमार कसाना गौरव भाटी (जिलाध्यक्ष युवा) ब्रह्मपाल कपासिया तेजवीर चौहान कुलबीर भाटी रविंद्र सिंह पवन यादव नितिन कुमार जयचंद चौहान नरेश भाटी जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहें।