बुलन्दशहर

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने भरी यूजीसी एवं एस सी ,एस टी एक्ट के खिलाफ हुंकार 

प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की अहम बैठक ग्राम बादशाहपुर थाना ककोड़ में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में यू जी सी और एस सी एस टी एक्ट के खिलाफ आवाज बुलंद कर प्रधानमंत्री से जन हित में इन काले कानूनों को वापस लिये जाने की पुरजोर मांग की गई।

बैठक में विभिन्न क्षत्रिय संगठनों समाजसेवियों और क्षेत्र भर से आए सैकड़ों गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में समाज , युवाओं और किसानों से जुड़े अत्यंत संवेदनशील व नीतिगत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी, तहसीलदार संजय सिंह व ककोड़ थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने ज्ञापन लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

बैठक को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, सहदेव उमराला, क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी आदि ने संबोधित किया। संचालन रामराज सिंह,लक्षमण सैनी और मनवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ‌।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!