ग्रेटर नोएडा

जीबीयू के विधि छात्रों द्वारा ग्राम जगनपुर में विधिक जागरूकता अभियान आयोजित

ग्रेटर नोएडा:प्रो बोनो क्लब के न्याय बंधु और निःशुल्क विधिक सहायता केंद्र, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विधि छात्रों ने स्थानीय ग्राम जगनपुर का दौरा किया और ग्रामीणों को विधिक जागरूकता प्रदान की। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देना था।

लॉ स्कूल के संकायाध्यक्ष डॉ. के. के. द्विवेदी ने इस अभियान के लिए हरी झंडी दिखाते हुए, विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार तिवारी सहित विधि संकाय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधिक गतिविधियों के लिए ग्राम जगनपुर जाने की अनुमति प्रदान की। इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को विधि के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और उन्हें यह जानकारी दी कि वे कानूनी सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के समन्वयक लॉ स्कूल की प्राध्यापिका डॉ. अनीता यादव और डॉ. सौम्या बरनवाल रहे। उनकी देखरेख में छात्रों ने ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें जागरूक करने के लिए संवाद सत्र आयोजित किए। इस पहल से ग्रामीणों को अपने कानूनी अधिकारों को समझने और न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया को सरलता से अपनाने में सहायता मिली।

यह कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और इससे विधिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखा गया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का यह प्रयास समाज में विधिक साक्षरता को बढ़ावा देने और न्याय तक सभी की समान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!