सुश्री मंजूश्री की पुस्तक ” जज्बातों का संग्रह” का किया गया विमोचन

प्रयागराज:राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में आज लोकरंजन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित सुश्री मंजूश्री की पुस्तक ” जज्बातों का संग्रह” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार श्रीमती विजय लक्ष्मी विभा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय रहे। प्रख्यात साहित्यकार और पर्यावरणविद डॉ प्रदीप चित्रांशी एवं मोतीलाल नेहरू प्रौद्योगिकी के राजभाषा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई। डॉ अरुणा पाठक ने मंच संचालन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात गायक राम अजोर रमन जी की सरस्वती वंदना से हुआ। दूरदर्शन के गायक प्रियांशु श्रीवास्तव जी ने कुमार विश्वास जी की रचना सुनाकर माहौल में जोश भर दिया। लोकरंजन प्रकाशन के डॉ आदित्य नारायण सिंह और रंजन पाण्डेय ने पुस्तक की सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।दिलीप तिवारी ने मंजूश्री की कविताओं को भावप्रधान बताया। डॉ प्रदीप चित्रांशी ने जज्बातों का संग्रह पुस्तक को मन की भावनाओं से जोड़ा। श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी ने पुस्तक को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ा। मुख्य अतिथि ने पुस्तक की रचनाओं को ब्रह्म से जोड़ा। श्रीमती विजय लक्ष्मी विभा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंजुश्री के जज्बातों की चर्चा की। उन्होंने उनकी कविताओं के आध्यात्मिक पक्ष के बारे में विस्तार से वर्णन किया। अंत मे श्री अनुपम मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन अर्पित किया। इस अवसर पर पी सी पाण्डेय, डॉ राम लखन चौरसिया,दिलीप तिवारी,अनुपम,पारुल आदि उपस्थित रहे।