नशैडी युवक ने घर में घुसकर महिला को किया गंभीर रूप से घायल उपचार के दौरान महिला की मौत
वाल्मीकि बस्ती में मचा हड़कंप

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे में एक नशैडी युवक ने एक महिला के घर में घुसकर महिला से गाली गलौज करते हुए सिर दीवार में दे मारा। बाद में नीचे गिरी महिला के मूंह पर लकड़ी का पटरा मारकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। उपचार के दौरान महिला की दुखद मौत हो गई। घटना से वाल्मीकि बस्ती में हड़कंप मचा हुआ है।
औरंगाबाद कस्बे के मौहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी फकीरा उर्फ रवि वाल्मीकि का लड़का रितिक आये दिन शराब पीकर मौहल्ले में उत्पात मचाता रहता था। शनिवार की शाम लगभग आठ बजे रितिक शराब के नशे में धुत्त होकर मौहल्ले में आया और पप्पू वाल्मीकि से गाली गलौज करने लगा। पप्पू की पत्नी सत्तो ने एतराज़ जताया तो नशैडी ने घर में घुसकर सत्तो का सिर दीवार में दे मारा। सत्तो धराशाई होकर जमीन पर गिर पड़ी। तभी रितिक ने लकड़ी का पटरा उठा कर उसके मुंह और सिर पर दे मारा। चीख पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े तो नशेड़ी युवक भाग निकला। घायल महिला को परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हायर सैंटर रैफर कर दिया। उपचार के दौरान रविवार को दिल्ली अस्पताल में सत्तो की दुखद मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आरोपी युवक फरार होने में कामयाब रहा। महिला की असामायिक दुखद मौत से समूची वाल्मीकि बस्ती में शोक छा गया है। मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल