बुलन्दशहर

फ्राड का नया तरीका इजाद 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )मोबाइल पर फ्राड करने वाले फ्राड करने के नये नये तरीके इजाद कर लोगों को ठगने उनके बैंक खातों से रकम उडाने की गरज से फर्जी अधिकारी बनकर काल कर रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग ऐसे धोखेबाजों के चंगुल में फंसकर अपना धन और समय बर्बाद कर बैठते हैं।

अब एक नया तरीका इजाद किया गया है। आपके नंबर पर फोन आता है कि मैं डेटा प्रोटैक्शन बोर्ड आफ इंडिया से बोल रहा हूं। आपके आधार कार्ड पर फलां नंबर का सिम कार्ड फलां तारीख को फलां स्थान पर खरीदकर उस सिम के फोन से बीस पच्चीस लोगों के साथ फ्राड कर लिया गया है। फलां स्थान के फलां पुलिस स्टेशन पर पीड़ितों ने अपनी कंप्लेंट दर्ज कराई है। यदि आप ने यह सिम नहीं खरीदा है तो दो घंटे के अंदर फलां जगह जाकर अपनी कंप्लेंट दर्ज करायें। और यदि आप वहां नहीं जा सकते हैं तो आन लाइन रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। हमारे विभाग द्वारा आपके नंबर पर उस पुलिस स्टेशन को आन लाइन संपर्क में लेकर आपकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

सभी से अनुरोध है कि इस जालसाजी में ना फंसें। संचार साथी एप पर अपने आधार कार्ड पर जारी सभी सिम कार्ड की डिटेल चैक कर सकते हैं।

अभी मेरे पास 9704351014,9154704943,8806400529नंबरों से उपरोक्त संबंध में काल आये। कि आपके आधार कार्ड से 15 सितंबर को रेणुका नगर नासिक महाराष्ट्र में एक सिम नंबर 8838453891 खरीद कर उससे बीस पच्चीस लोगों के साथ फ्राड किया गया है। यदि आप ने सिम नहीं खरीदा है तो दोओ घंटे में अपनी रिपोर्ट लिखायें रेणुका नगर नासिक पुलिस थाने में। यदि आप चाहें तो हमारे माध्यम से अपनी रिपोर्ट आन लाइन दर्ज करा सकते हैं।

संचार साथी एप से चैक करने पर पता चला कि मेरे आधार कार्ड पर कोई अन्य सिम जारी नहीं किया गया है।सभी से अनुरोध है जागरूक बने फ्राड करने वालों से बचें।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!