बुलन्दशहर

प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने अर्जित किए रोमांचकारी अनुभव 

शीतला खेत में रोवर रेंजर शिविर का तीसरा दिन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के विद्यार्थियों ने अल्मोड़ा के शीतलाखेत शिविर में साहसिक गतिविधियों और टृैकिंग से रोमांचकारी अनुभव हासिल किए।

शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत वार्म अप, जुंबा एवं व्यायाम से हुई।जिप लाइन और आर्टीफिशियल क्लाइंबिंग वाल पर चढ़ाई सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दोपहर बाद 12 किलोमीटर की ट‌ैकिग करते हुए स्याही देवी मंदिर पहुंचे। सायं काल सांस्कृतिक संध्या में महा विद्यालय के छात्र छात्राओं से महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा विषयक प्रभावशाली स्किट प्रस्तुत कर वाह वाही बटोरी ‌

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने विडियो कालिंग माध्यम से बच्चों का उत्साह वर्धन किया और शिविर में अनुशासन और महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!