बुलन्दशहर

ओमवीर सिंह ठेनुआं बने अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के प्राचार्य

निवर्तमान प्राचार्य प्रो राजेन्द्र कुमार ने किया अवकाश ग्रहण ,हुआ बिदाई समारोह 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में मंगलवार को निवर्तमान प्राचार्य प्रो राजेन्द्र कुमार के सेवा निवृत्त होने के चलते प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठेनुआं ने महाविद्यालय के 45 वें प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कालेज प्रशासक एवं जिलाधिकारी की स्वीकृति के पश्चात प्रोफेसर ठेनुआं ने पदभार ग्रहण किया।

मंगलवार को कालेज परिसर में आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान प्राचार्य प्रो राजेन्द्र कुमार को शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ,शाल, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रोफेसर राजेंद्र कुमार के मृदुभाषी स्वभाव और सभी के साथ मधुर व्यवहार की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

निवर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने पदभार ग्रहण करने वाले प्राचार्य प्रो ओमवीर सिंह ठेनुआं का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया। प्रोफेसर ठेनुआं ने कालेज के भविष्य को सफल और सार्थक बनाने में अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देकर अपना सर्वस्व योगदान देने का प्रण लिया और सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से उनका भरपूर सहयोग मांगा।

प्रोफेसर ठेनुआं ने प्राचार्य पद संभालने के पश्चात कालेज संस्थापक रायबहादुर स्वर्गीय चौधरी अमर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आशीर्वाद की याचना की।

इस अवसर पर प्रोफेसर के डी वर्मा, प्रो ए के शर्मा,आर के सिंह एस के वैरागी ओमप्रकाश प्रो भीष्म सिंह रामचंद्र डा राजपाल सिंह अरुण कुमार मनीष मिश्रा डॉ रामजी द्विवेदी डॉ अर्चना वर्मा अंजना खोलिया अभय कुमार श्रीवास्तव पुष्पेन्द्र कुमार लोचन अग्रवाल वेदपाल सिंह आदि तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!