बुलन्दशहर

लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा शांति पूर्ण सांकेतिक धरना 

आन लाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )ब्लाक मुख्यालय लखावटी पर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारीयों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी अधिकारियों ने दोपहर 11 बजे से एक बजे तक धरना दिया।

आन लाइन हाजिरी लगाने के आदेश के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारीयों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांध कर काम किया। धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि यह आदेश भेदभाव पूर्ण है। आन लाइन हाजिरी लगाने का आदेश सभी विभागों में उनके स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर समान रूप से लागू किया जाये तभी यह आदेश स्वीकार्य है। दोपहर एक बजे के बाद धरना खत्म कर दिया गया और सभी अपने काम पर लौटे। धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि पांच दिसंबर तक धरना प्रतिदिन जारी रहेगा। उसके बाद आगे की रणनीति केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार तय होगी।

राजवीर सिंह सुमित प्रताप सिंह विभोर मलिक जयंत चौधरी अतुल कुमार गौरव कुमार अंकित सैनी आदि धरने पर बैठे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!