विश्व पर्यावरण दिवस पर डायट दनकौर में पौधरोपण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

दनकौर: ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के शुभ अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) दनकौर, गौतमबुद्ध नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डायट प्राचार्या श्रीमती अर्चना गुप्ता जी द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्राचार्या जी ने कहा कि “हमारा कर्तव्य केवल पौधे लगाना ही नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और पोषण करना भी बेहद आवश्यक है।” इसी जिम्मेदारी को आगे बढ़ाते हुए संस्थान के सभी डी.एल.एड. (D.El.Ed) प्रशिक्षुओं को एक-एक पौधा गोद लेने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही, जागरूक प्रशिक्षुओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस गौरवमयी अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता एवं संकाय सदस्य श्री राजेश खन्ना, श्री धनराज सिंह, श्री भोला सिंह, श्रीमती रीना भारती, श्री सुमिता, सुश्री दीक्षा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, श्री संदीप कुमार सहित सभी सम्मानित प्रवक्तागण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।






