ग्रेटर नोएडा

जी डी गोयनका में हुआ कठपुतली शो का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: आज जी डी गोयनका में बच्चों के लिए एक कठपुतली शो का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कहानी “लिटिल रेड राइडिंग हूड” को कठपुतलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।शो की शुरुआत बहुत ही सुंदर तरीके से की गई। यह शो अध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगे कठपुतलियों को सजाया गया था और उनके हाव-भाव बहुत ही रोचक थे। कहानी के संवाद छोटे बच्चों के लिए आसान और मजेदार बनाए गए थे। भेड़िए की आवाज़ डरावनी थी, जिससे बच्चों को बहुत मजा आया।
बच्चों को यह कठपुतली शो बहुत पसंद आया। वे पूरे समय कहानी को ध्यान से देख रहे थे और उसके मजेदार हिस्सों पर तालियां भी बजा रहे थे। शो के बाद बच्चों से पूछा गया कि उन्हें क्या सीख मिली, तो उन्होंने बताया कि हमें अजनबियों से बात नहीं करनी चाहिए और हमेशा सतर्क रहना चाहिए। हमारी प्रधानाचार्या डॉ रेणु सहगल जी ने कठपुतली शो न छात्रों को बताया कि यह केवल मनोरंजक था, बल्कि इसमें बच्चों को महत्वपूर्ण सीख भी दी गई। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनकी शिक्षा में भी सहायक होते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!