गायत्री परिवार की ज्योति कलश यात्रा का पूजन कर राष्ट्र चेतना मिशन ने किया भव्य स्वागत

बुलंदशहर: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वंदनीय माताजी भगवती देवी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ज्योति कलश यात्रा के बुलंदशहर आगमन पर राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं पूजन अर्चन किया।
शनिवार को गायत्री परिवार की ज्योति कलश यात्रा के बुलंदशहर पधारने पर शहीद चौक पर एकत्रित राष्ट्र चेतना मिशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी जयघोष के साथ पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया।
सभी ने शोभायात्रा के रथ पर सुसज्जित पूज्य ज्योति कलश का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन अर्चन एवं आरती कर लोक कल्याण की कामना की। नगर के अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, गायत्री परिवार के जिला संयोजक कुलदीप मित्तल, घनेन्द्र शर्मा, आचार्य कृष्ण मिश्रा, देवेश शर्मा, लकी पंडित, अर्पित भारद्वाज, गगन चौधरी, प्रिंस चौधरी, कुलदीप अग्रवाल, अरुण राजपूत, हेमन्त गुप्ता, मुकुल राजपूत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- नितिन सोनी





