
औरंगाबाद (बुलंदशहर )पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने पौधे रोपे। बच्चों व स्टाफ ने पौधों की समुचित देखभाल करने का भी संकल्प लिया,

विश्व पर्यावरण दिवस एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक वेद प्रकाश लोधी ने आम का पौधा रोपकर किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन का एक मात्र आधार है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने से ही मानवीय जीवन सुखमय बनाना संभव है। उन्होने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर वृक्ष न केवल छाया और आक्सीजन देता है बल्कि यह भविष्य को संवारने में अमूल्य योगदान देता है।
योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था की सराहनीय स्थिति, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की चर्चा करते हुए उन्होने योगी जी को जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके चिरायु होने की कामना की।
बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। सभी ने उनकी समुचित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






