शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

झाझर:विद्यालय शकुंतला देवी पब्लिक स्कूल झाझर बुलंदशहर में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा मॉडल बनाकर सभी को संदेश दिया कि हम वातावरण को दूषित होने से कैसे बचा सकते हैं। जल संरक्षण पर भी मॉडल बनाकर सबका मन मोह लिया।
आकाशीय मंडल की भी जानकारी मॉडल के माध्यम से दी। सिद्धि शर्मा ने स्वचालित मॉडल बनाकर रात-दिन कैसे होते हैं यह समझाया।खुशी ने स्वचालित वायुदाब को समझाया। अब्दुल आहद ने स्वचालित मॉडल बनाकर बताया कि हमारे फेफड़े कैसे काम करते हैं। छात्रों ने और भी प्रेरणादायक मॉडल बनाए। विद्यालय की अध्यापिका सरिता भारद्वाज ने बच्चों को निर्देशित किया तथा सहायिका निशा राणा रही।
विद्यालय के निर्देशक डॉ० त्रिवेद शर्मा ने सरिता भारद्वाज के निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा कि छात्रों की प्रतिभा को उभारना भी एक कला है।प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने बच्चों की मेहनत के लिए बधाई दी। प्रबंधक महोदया शिल्पा शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष महोदय नवीन शर्मा ने बच्चों के काम की तारीफ की।
इस मौके पर अध्यापक गण राजकुमार, खुशबू जादौन,प्रियंका सोलंकी, प्रीति यादव, चंचल शर्मा,पूनम सोलंकी, डॉली सिंह आदि मौजूद रहे।






