ग्रेटर नोएडा

हल्की बारिश में ही डूबा सेक्टर डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दावों की खुली पोल

ग्रेटर नोएडा:सेक्टर डेल्टा-2 के महासचिव आलोक नागर ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारी हर वर्ष मानसून से पहले बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर उनकी तैयारियां पूरी तरह नाकाम साबित होती हैं। आज की हल्की बारिश ने ही पूरे ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सेक्टर में जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

उन्होंने मांग की कि सेक्टर डेल्टा-2 की जल निकासी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए, सभी ड्रेनों की प्रभावी सफाई कराई जाए तथा इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सेक्टरवासी जनआंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!