बुलन्दशहर

पुलिस उच्चाधिकारियों ने लिया रावण दहन मेला स्थल का जायजा 

आयोजकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )एडिशनल एसपी और सी ओ सिटी ने औरंगाबाद कस्बे में रावण मैदान का जायजा लिया और मेरा आयोजकों को मेला सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडिशनल एसपी अभिषेक प्रताप अजेय , सी ओ सिटी प्रखर पांडे ने सोमवार को कस्बे में रावण दहन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। रावण दहन मेले में आने वाली भारी भीड़ की संभावना के चलते बाड़े का निर्माण पुख्ता इंतजाम कर बनाए जाने, पर्याप्त संख्या में वालेंटियर तैनात करने और बाड़े के अंदर अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत के किशोरी लाल को सफाई व्यवस्था माकूल रूप से सुचारू बनाए रखने और थाना प्रभारी सुखवीर सिंह को कड़ी चौकसी बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल, नितिन सिंघल कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर-राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!