बुलन्दशहर

नगर पंचायत की जमीन से रातों रात काट डाले पांच हरे भरे पेड़ 

ई ओ ने लिपिक से दिलाई लकड़ी माफिया के खिलाफ थाने पर तहरीर, मिली भगत और वह देकर पेड़ कटवाने का संगीन आरोप 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नगर पंचायत की जमीन पर लगे पांच हरे भरे पेड़ रातों रात काट लिए गए। नगर पंचायत के सर्वेसर्वा मौन धारण कर बैठे रहे। अधिशासी अधिकारी ने एक लिपिक से थाने पर तहरीर दिलाकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर डी एफ ओ का कहना है कि पेड़ काटने की अनुमति विभाग ने नहीं दी है।

कस्बे के मौहल्ला मुरादनगर में सरकारी जमीन पर पांच हरे पेड़ लगे हुए थे। दो दिन पहले वो पेड़ एक लकड़ी माफिया ने रातों रात काट कर वाहन में भरकर ले जाकर बेच दिए। इस दुष्कृत्य की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अधिशासी अधिकारी ने लिपिक किशोरी लाल को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। लिपिक ने अजीजाबाद निवासी फजलू को पेड़ काटने का नामजद आरोपी बनाते हुए थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

जिला वन अधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह ने पूछे जाने पर पेड़ काटे जाने की अनुमति किसी को दिये जाने से साफ इंकार किया है।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!