WISE सोसाइटी, जीएनआईओटी द्वारा ‘शी इनोवेट्स 2.0’ आइडियाथॉन फेज-II आयोजित

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) की WISE (Women in Science and Engineering) सोसाइटी ने छात्राओं में नवाचार एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘SHE INNOVATES 2.0 – Ideathon Phase II’ का सफल आयोजन किया। प्रतियोगिता में संस्थान के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने विभिन्न टीमों के माध्यम से भाग लिया।
आयोजन के दौरान छात्राओं को अपने मौलिक विचारों, रचनात्मक सोच और समाजोपयोगी समाधानों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता ने युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के परिणामों में टीम न्यूरोनोवा की सुहानी असरवाल एवं सान्या वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ब्लूम की ऋचा सुकृति एवं रिया मंगलम और टीम ऑरेलिस की कल्पना एवं दीपिका को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। टीम स्मूथ ऑपरेटर्स की प्राची सिंह तथा टीम विजन स्वसन की स्वाति कुमारी एवं संस्कृति कर्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त, टीम Ctrl+She की परी शर्मा एवं प्रिया मौर्य को ‘यूनिक आइडिया प्राइज’ तथा टीम सिलिकॉन सैवेंट्स की रितिका एवं तमन्ना बैसोया को ‘आइडिया टू सर्व सोसाइटी प्राइज’ से सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। WISE सोसाइटी की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सीमा अरोड़ा ने अपने संबोधन में छात्राओं को नवाचार की संस्कृति अपनाने, उद्यमशीलता की संभावनाओं को पहचानने तथा महिला सशक्तीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। WISE की उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका दीक्षित ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. प्रियंका मिश्रा, डॉ. दीप्ति गोयल, डॉ. भावना तिवारी एवं डॉ. प्रियंका शुक्ला शामिल रहीं। आयोजकों ने निर्णायकों के योगदान तथा WISE टीम एवं स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।
‘SHE INNOVATES 2.0’ WISE सोसाइटी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस प्रकार की पहलें छात्राओं को अपने विचारों को संभावित व्यावहारिक समाधानों में परिवर्तित करने का अवसर प्रदान करती हैं।






