दनकौर

हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे उद्योगपति साजिद इफ्तिखार, स्वागत में उमड़े सैकड़ों लोग

पूर्व चेयरमैन कदीर खान के फार्म हाउस पर हुई हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, फूलों की वर्षा कर किया स्वागत

बिलासपुर: बिलासपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को आजमगढ़ के उद्योगपति एवं समाजसेवी साजिद इफ्तिखार के स्वागत समारोह में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। सोहेल पठान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में साजिद इफ्तिखार हेलीकॉप्टर से पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्व चेयरमैन कदीर खान के फार्म हाउस पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

साजिद इफ्तिखार के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के पहुंचने के कारण पुलिसकर्मियों को वाहनों का काफिला निकलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।

स्वागत समारोह के दौरान कदीर खान के फार्म हाउस से बड़ी मस्जिद होते हुए सोहेल पठान के आवास तक जगह-जगह फूलों की वर्षा कर साजिद इफ्तिखार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग शामिल हुए। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

अमीर पठान ने बताया कि साजिद इफ्तिखार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से जुड़े युवा समाजसेवी और व्यवसायी हैं। उनके व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में बताया गया कि ओएसिस ग्रुप और दुबई सहित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भी उनके कारोबारी संबंध हैं।

इस मौके पर सुधीर नागर उर्फ कुक्की गुर्जर, अमीर पठान, सुहैल खान, निजाम पहलवान, नन्हे प्रधान, रऊफ खान, अरसी खां, रिजवान पठान, दीपक भाटी, नीटू नागर, सुल्तान नागर, गौरव भाटी और डॉ. सफी मोहम्मद सैफी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!