अपराध

कलयुगी बेटे ने बाप पर सड़क पर पटक पटक कर बुरी तरह धुना 

विडियो वायरल होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेटे को लिया हिरासत में 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )थाना क्षेत्र के गांव औलीना में एक कलयुगी बेटे ने अपने बूढ़े बाप को सड़क पर पटक पटक कर बुरी तरह मारा पीटा। ग्रामीणों द्वारा वायरल विडियो के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को बंदी बनाकर जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव औलीना में मानवता उस समय शर्मसार हो गई जब एक बेटे ने अपने बाप को लात घूसों से मारा पीटा। हैवानियत की हद पार कर युवक ने अपने पिता को सड़क पर पटक कर भी पीटा। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि औलीना निवासी सतेंद्र उर्फ सुगडी को पीटने के आरोप में उसके पुत्र प्रशांत को हिरासत में ले कर चालान कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वायरल विडियो के आधार पर की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!