दनकौर

बी.डी.आर.डी.सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया भारतीय नौसेना दिवस

दनकौर:अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, दनकौर में आज दिनांक 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस हर्ष के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, कार्यक्रम संयोजक सनी चौधरी, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भास्कर सैनी व छात्र-छात्राओं के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आचार्य सनी चौधरी ने भारतीय नौसेना के पराक्रम व शौर्य के विषय में सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य भास्कर सैनी ने सभी को बताया कि भारतीय नौसेना का गठन 1950 में किया गया। 4 दिसंबर 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना के पराक्रम,शौर्य और वीरता से पाकिस्तान की नौसेना को परास्त किया था। जिस कारण 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने भारतीय नौसेना दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यदि देश में सेना की व्यवस्था न हो तो देश के नागरिक व देश सुरक्षित नहीं रह सकता। अतः हमें सभी को भारतीय नौसेना दिवस पर देश के शहीदों का स्मरण करते हुए उनके पराक्रम और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए एवं उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए अंत मे सभी छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात शारीरिक समता के अंतर्गत सभी छात्रों को विद्यालय के शारीरिक शिक्षक यशवीर नागर के द्वारा योग प्रदर्शन कराए गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य राजकुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, संजय दीक्षित,ओंकार सिंह, धर्मवीर सिंह, अरविंद सिंह, रोहित सैनी, गौरी शंकर शर्मा, पवन ठाकुर, सौरभ शर्मा, रामवीर सिंह, अंजू सिंह, रूबी चौधरी, कोमल,ज्योति शर्मा व कंचन उपस्थित रहे, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!