उत्तर प्रदेश

साहित्य गौरव से अलंकृत बलिया के चार साहित्यकारों का हुआ चन्दाडीह में नागरिक अभिनंदन

चन्दाडीह में सजी साहित्यिक महफिल, कवि, साहित्यकार और प्रबुद्धजनों ने रचनाकारों का किया अभिनंदन

बलिया:सामाजिक उत्थान सोसाइटी चन्दाडीह बलिया के तत्वाधान में गौरव बढ़ाने वाले चार साहित्यकारों के सम्मान में क्षेत्रीय स्तर पर नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में ‘साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित डॉ. सुनील कुमार ओझा, डॉ. आदित्य कुमार अंशु, डॉ. फतेहचंद बेचैन एवं डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर का नागरिक अभिनंदन माँ मतुरनी देवी महाविद्यालय, चन्दाडीह बलिया में किया गया।

नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गया शंकर प्रेमी की पहल पर किया गया जिसमें कालेज के प्रशासन ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। कालेज के प्रबंधक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित कुशवाहा एवं प्राचार्य राधा कृष्ण वर्मा जी ने अपना समय और बहुउद्देशीय सभागार उपलब्ध कराया। समारोह में क्षेत्र के कवि, साहित्यकार, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी एवं संभ्रांत नागरिक शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित चारों साहित्यकारों के साहित्यिक योगदान को सम्मानित किए। जिसमें राजेंद्र प्रसाद विद्रोही, श्री नन्द जी नन्दा, बृजमोहन प्रसाद अनारी, डॉ जितेंद्र स्वाध्यायी , अली अहमद संगम , सेराज अहमद, जितेंद्र त्यागी, मन्नू दयालपुरी, अर्जुन प्रसाद नीरज कुमार, गायक राजविजय यादव , दीपक कुमार राय मुख्य रहे।

गौरतलब है कि बिलासपुर में विकास संस्कृति अकादमी एवं विकास संस्कृति साहित्य अभियंता अकादमी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में ‘राष्ट्रकवि की अवधारणा और भारत के राष्ट्रकवि’ विषय पर महत्वपूर्ण साहित्यिक विमर्श हुआ था। इस आयोजन में चारों साहित्यकारों ने बलिया का प्रतिनिधित्व किया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार ओझा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. आदित्य कुमार अंशु रहे, जबकि डॉ. फतेहचंद बेचैन एवं डॉ. रमाशंकर वर्मा मनहर ने भी साहित्यिक विमर्श में सहभागिता की।

राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत पुस्तक में राष्ट्रकवि बृजेश सिंह के साहित्यिक कार्यों की अन्य राष्ट्रकवियों के कार्यों के साथ तुलनात्मक एवं विवेचनात्मक दृष्टि से चर्चा की गई थी। राष्ट्र, राष्ट्रीय चेतना और साहित्य के आपसी संबंधों पर केंद्रित इस विमर्श में बलिया के साहित्यिक योगदान की भी प्रभावी उपस्थिति रही। चारों साहित्यकारों के सम्मान में क्षेत्रीय स्तर पर नागरिक अभिनंदन का आयोजन किए जाने से साहित्य प्रेमियों में उत्साह है। प्रबंधक वर्मा जी ने कहा है कि साहित्यकारों का सम्मान केवल व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि क्षेत्र की साहित्यिक चेतना और रचनात्मक परंपरा का सम्मान है।

आयोजक गया शंकर प्रेमी ने कहा कि अभिनंदन समारोह क्षेत्र की साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर साहित्य और राष्ट्रीय चिंतन से जुड़े संवाद का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा यही मेरी महत्वपूर्ण योजना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश मिश्र एवं संचालन अली अहमद संगम ने किया,कार्यक्रम में काशीनाथ, मैनेजर शर्मा,सत्यप्रकाश जी, पप्पू पाण्डेय जी, नन्द लाल शर्मा, सोसाइटी की संरक्षिका श्रीमती बसंती देवी, पूनम देवी, अनामिका (कनक), अंकिता,कंचन देवी, विजयन्ती देवी, भौली गुप्ता, ग्राम प्रधान पति छेदी कनौजिया, जयप्रकाश वर्मा, विजय शंकर वर्मा , डॉ संपूर्ण नन्द मिश्र अवनीश कुमार , अमित कुमार, सूखट उदयभान।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!