लखावटी में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों से बनाये आधुनिक माडल
सेंट विवेकानंद एकेडमी में हुआ आयोजन विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सेंट विवेकानंद एकेडमी लखावटी में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न माडल प्रदर्शित कर अपने हुनर का जलवा दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निजी विद्यालय संगठन अध्यक्ष और दूध इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधक सरजीत सिंह, लीलावती कान्वेंट स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, सेंट विवेकानंद एकेडमी लखावटी प्रबंधक जसवीर सिंह ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जिसमें स्मार्ट सिटी, वायुमंडल परतें,जल निकासी, सौरमंडल, आक्सीजन मास्क आदि दर्जनों विभिन्न माडल प्रदर्शित कर अपने हुनर का जलवा दिखाया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रधानाचार्य राम अवतार सिंह उप प्रधानाचार्य राजूमावी सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे माडलों का चयन किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि गणों तथा विद्यालय प्रबंधक ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर राजेंद्रअग्रवाल






