राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में कला प्रदर्शनी एवं ब्रिक्स सम्मेलन के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का परिचय

ग्रेटर नोएडा:राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा कला प्रियदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक धरोहर, कला, परंपराओं एवं विविधता को प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयर मैन डॉ आर. सी. शर्मा तथा मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री प्रतिभा शर्मा, प्रधानाचार्या शिखा सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए भारतीय संस्कृति से संबंधित सुंदर चित्र, कलाकृतियाँ, हस्तशिल्प एवं आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इन कलाकृतियों में भारत की ऐतिहासिक विरासत, लोककला, पारंपरिक वेशभूषा, त्योहारों तथा विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाया गया।अभिभावक समुदाय ने कार्यक्रम की बहुत ही प्रशंसा की

कार्यक्रम में ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) के विषय को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने ब्रिक्स देशों—ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका—की संस्कृति, कला एवं परंपराओं को प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विभिन्न देशों की विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।
भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। भारत की प्राचीन सभ्यता, शास्त्रीय नृत्य, संगीत, स्थापत्य कला और लोक परंपराएँ विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं।
विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रयासों की सभी ने सराहना की और उन्हें अपनी कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
यह कला प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इस आयोजन ने न केवल उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और अंतरराष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण तथा अभिभावक समुदाय उपस्थित थे।






