बुलन्दशहर

शांति समिति की बैठक में त्यौहारों पर कस्बे को जाम मुक्त रखने की अपील 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने कस्बा वासियों से दीपावली पर्व महोत्सव शांति और सद्भाव पूर्वक मनाने की अपील के साथ त्यौहारों के समय कस्बे को जाम मुक्त रखने में सहयोग मांगा। व्यापारियों ने पुलिस को सहयोग का आश्वासन दिया।

दीपावली महोत्सव के मद्देनजर गुरुवार की सायं कस्बा चौकी पर थाना प्रभारी सुखवीर सिंह कस्बा चौकी इंचार्ज सोबरन सिंह ने गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की। बैठक में थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने कहा कि दीपावली पर्व महोत्सव शांति और सद्भाव पूर्वक मनायें। भाईचारा कायम रखें। किसी भी असामाजिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें पुलिस आपके लिए आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी समय कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या उनके समक्ष रखकर समाधान करा सकता है।

बैठक में त्यौहारों के समय कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या उठाई गई। थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों को बिजली के पोलों के पीछे ही अपना सामान लगाने का आग्रह किया साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी ने सड़क पर सामान लगाने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। बाजार में भीड़ के चलते पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई जिसपर थाना प्रभारी ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात रहकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगी।

इस अवसर पर यूपी इंडस्ट्रीज चेयरमैन तरसेम गूर्जर,पूर्व चेयरमैन अख्तर अली मेवाती, नामित सभासद नरेश तायल, शिवकुमार गुप्ता, बसपा नगर अध्यक्ष अज़ीम शाहिद समाजवादी पार्टी जिला सचिव शहाजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती, ताहिर मेवाती, पूर्व सभासद नईम कुरैशी,जाने आलम ,सभासद सतीश लोधी, फिरोज सैफी,वकील अहमद, दिनेश कौशिक, बिजेंद्र गौतम, अज़हर राइन,मतीन शाहिद, आयुष सिंघल, पूर्व सभासद माजिद ख़ान, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!